पौड़ी से लेकर देहरादून तक किसान बंद के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन

पौड़ी/देहरादूनः कृषि बिलों को वापस लेने की मांग को लेकर किसानों के बंद को सूबे में कांग्रेस ने समर्थन दिया। पौड़ी से लेकर देहरादून तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। देहरादून में पुलिस ने प्रदर्शन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को गिरफ्तार किया।
राजधाीन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ वहीं पौड़ी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेश ढौंडियाल ने किसानों के पक्ष में हुए प्रदर्शन कर नेतृत्व किया। दून में महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पलटन बाजार में घूमकर व्यापारियों से सहयोग भी मांगा।
दून के घंटाघर में हुए प्रदर्शन से सड़क जाम की स्थितियां परेशान करने वाली रही। यहां पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कंाग्रेस नेता राजेंद्र शाह, सूर्यकांत धस्माना आदि नेताओं ने इसे भाजपा की दमनकारी नीति बताया।
वहीं पौड़ी में केंद्र सरकार के विरोध में रैली का आयोजन किया गया। यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश ढौंडियाल ने कहा कि हम अपने खेत में क्या बोयेंगे क्या काटेंगे ये अम्बानी अडानी तय नही करेगा, अगर जल्द ही सरकार किसान विरोधी तीनो कानून वापस नही लेती है तो पूरे देश में आंदोलन को तेज किया जायेगा।
युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द उेच पे कानून बनाये और इन बिलों को वापस ले जिससे की किसानों को दरबदर भटकना पड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में पूर्व ब्लाक प्रमुख नवल किशोर मोहित सिंह गोपाल नेगी संजना गुजराल सतीश चंद्र राहुल नेगी रेखा भंडारी कमला रावत नीलम रावत अद्वैत बहुगुणा प्रतीक भास्कर गौरव सागर शुभम युद्धवीर सिंह विनोद नेगी आदि शामिल रहे।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *