केंद्र सरकार गरीबों की जेब काटकर पेट पर लात मार रही है


सिंगोरी न्यूजः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर करारा तंज कसा है। केंद्र पर निशाना साधते हुए उन्होंने लिखा है कि केंद्र सरकार ने गरीबों की जेब काट कर उनके पेट पर लात मार दी है।
अपने ट्वीटर हैंडल पर उन्होंने लिखा है कि, सब्जियां, खाने पीने की चीजों के दाम आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रहे हैं। जब सब्जी, तेल, दाल और आटा महंगा हो जाएगा तो गरीब खाएगा क्या? ऊपर से मंदी की वजह से गरीब को काम भी नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने तो जेब काट कर पेट पर लात मार दी है। खाद्य उत्पादों की कीमतें आसमान को छू रही हैं। आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। साथ ही नागरिकता संसोधन कानून को लेकर भी कांग्रेस केेंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *