सिंगोरी न्यूजः गंगा नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया। इसमें तीन लोग फंस गए। बड़ी मस्सकत के बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर निकाला गयाग। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गीता कुटीर घाट पर गंगा नदी तट के पास अचानक गंगा का जल स्तर बढ़ने से तीन लोग फंस गए हैं। जल पुलिस रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों लोगों को सकुशल निकाल लिया।
थाना रायवाला प्रभारी हेमंत खंडूरी ने बताया कि कंट्रोल रूम केा सूचना मिली। ऋषिकेश से थाने की पुलिस रस्क्यू दल गीता कुटीर घाट पर गंगा नदी तट के तट पर गया। वहां दूसरी ओर मध्य में अचानक गंगा नदी का जल स्तर बढ़ जाने से तीन लोग फंस गए हैं। कार्रवाई कर तीनों लोगों को सकुशल बाहर निकाला।
रेस्क्यू हुए लोगों में शिव प्रिया नन्द पुत्र स्वामी स्वरूपानन्द, गीता प्रसाद, राजेन्द्र शामिल हैं। तीनों हरिद्वार के ही रहने वाले हैं।