भाजपा युवा मोर्चाः शाहदत के सम्मान में जलाए दस लाख दीये

सिंगोरी न्यूजः सोशल डिसटेंसिंग का ख्याल रखते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय बंशीधर भगत जी ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष के साथ बैठक की। बैठक में कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना संकट के दौरान चलाये जा रहे सेवा कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय बंशीधर भगत जी ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुन्दन लटवाल जी व जिला पदाधिकारियों सहित प्रदेश पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री सहायता कोष व मास्क वितरण, राशन वितरण, आरोग्य सेतु अनिवार्य डाउनलोड करने के लिये निर्देश दिए। उन्होंने पीएम मोदी के दिए निर्देशों को अक्षरश पालन कराने की भी बात कही।
युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने बताया कि शहीद जवानों को युवा मोर्चा ने पूरे प्रदेश में 10 लाख दीये जलाकर श्रंद्धाजलि दी, उन्होंने बताया प्रदेश में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन हजारों जरूरतमंद लोगों की मास्क वितरण राशन वितरण कर मदद की जा रही है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा बताया कि मोर्चा के प्रत्येक जिला अध्यक्ष ने 100-100 रक्तदाताओं की सूची बनाई है उन्होंने बताया इस संकट की घड़ी में युवा मोर्चा जन सेवा के लिए हर समय लोगो के साथ खड़ा है। इस दौरान सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री गुंजन सुखीजा ने किया।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *