सिंगोरी न्यूज: पौड़ी विधायक मुकेश कोली को झारखंड में होने वाले विधान सभा चुनावों में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। दायित्व में स्वयं को साबित करने के लिए उन्होंने रांची जनपद की विधान सभा मांडर में मोर्चा संभाल लिया है। मांडर विधान सभा से वर्तमान में गंगोत्री कुजूर विधायक हैं।
पूर्व में भी बाहरी प्रांतों में हुए चुनावों में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पौड़ी विधायक की अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठा और सक्रियता का ही परिणाम है कि उन्हें बाहरी प्रांतों में होने वाले विधान सभा चुनवों में जिम्मेदारी मिलती है। पूर्व में वह छत्तीसगढ़ व अन्य प्रांतों में हुए विधान सभा चुनाव में काम कर चुके हैं।
विधायक ने बताया कि जल्द ही झारखंड में विधान सभा चुनावों की आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने पर तिथि घोषित हो जाएंगी। उन्हें मांडर विधान सभा की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि संगठन और पार्टी हाईकमान के आदेश उनके लिए सिरोधार्य हैं। हर बार की तरह इस बार की परिणाम कई बेहतर हांेगे।