सिंगोरी न्यूजः कांगे्रस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पीएम केयर फंड में चीनी अनुदान जमा हुआ है। भाजपा उसे क्यों खुलासा नहीं कर रही है। कहा कि कांग्रेस पर वह झूठा आरोप लगा रहे हैं जो स्वयं ही आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।
प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ने कहा कि भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगा रही है। उसे पीएम केयर फंड में चीनी डोनेशन को सामने लाना चाहिए। इनसे पूछा जाना चाहिए कि चीन सरकार और चीन की कई कंपनियों ने पीएम केयर फंड में धन दिया है। उसे सार्वजनिक करें। कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। आम जनता त्रस्त है। निजी तेल कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। महंगाई चरम पर है। करोड़ों लोग बेरोजगार हो चुके हैं। उनके नियोजन के लिए केंद्र व प्रदेश की सरकारों के पास कोई नीति नहीं है। कहा कि सरकार को तत्काल मूल्य बढोत्तरी वापस लेनी चाहिए।