महंगाई, बेरोजगारी पर गुस्साई कांग्रेस, पुतला फूंका

सिंगोरी न्यूजः महंगाई, बेरोजगारी, अपराधांे के खिलाफ देर से ही सही लेकिन कांग्रेस मुखर हुई है। मुख्यालय में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। देश के प्रधान मंत्री का पुतला दहन किया।
महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष कमला रावत, पीसीसी सदस्य महेश ढौंढियाल, नगर कार्यकारी अध्यक्ष अनूप कंडारी, जिला पंचायत सदस्य कुलदीपसिंह रावत, नगराध्यक्ष सेवादल युद्धवीर सिंह, गोदांबरी देवी, रेखा भंडारी, नीलम रावत, जगमोहन सिंह नेगी, योगेंद्र कुमार, भगवान सिंह टम्टा, केदार सिंह गुंसाई, संतोष सिंह, रमेश सिंह, श्रीधर प्रसाद रतूड़ी समेत बड़ी तादाद में कांग्रेसियों ने शिरकत की।कलेक्ट्रेट परिसर में हुए प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है। महंगाई आसमान छू रही है। रसोई गैस सिलेंडर से लेकर प्याज व दैनिक उपयोग की वस्तुएं पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। रोजगार देने के नाम पर झूठे वायदे किए जा रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरा देश सड़कों पर हैं लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। पीएम का पुतला दहन करते हुए कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *