सिंगोरी न्यूजः कांग्रेस पार्टी ने सचिन पायलट को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अब पायलट ना तो राजस्थान के उपमुख्यमंत्री रहेंगे और ना ही वहां के प्रदेश अध्यक्ष। उन्हें पद से हटा दिया है। उनके गुट के दो मंत्रियों को भी कांग्रेस ने हटा दिया है। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यह घोषणा की है।
शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि सचिन पायलट और उनके कुछ मंत्री साथी बीजेपी के षड्यंत्र में भटक गए हैं। वही कांग्रेस की चुनी गई सरकार को गिराने का साजिश कर रहे हैं। बड़े दुखी मन से कांग्रेस पार्टी ने कुछ फैसले लिए हैं। सचिन पायलट, विश्वेंद्र सिंह को और रमेश मीणा को सभी पदों से मुक्त कर दिया है। बता दें कि विश्वेन्द्र सिंह के पास पर्यटन और देव स्थान मंत्रालय था तो मंत्री रमेशचंद मीणा खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग मत्री थे। इसके अलावा दो अन्य विधायक जो पार्टी बैठक में नहीं आए उन्हें हटाया गया है।
कांग्रेस की दूसरे दिन की बैठक में सचिन पायलट गुट को पार्टी से बाहर निकालने का प्रस्ताव पारित हुआ। मंगलवार को भी उनका इंतजार किया गया हें बाकायदा न्यौता भी भेजा गया। लेकिन वह नहीं आए। बैठक में शामिल नहीं होने वाले विधायकों पर कड़ी कार्रवाई का प्रस्ताव पर निर्णय हुआ।