सिंगोरी न्यूजः प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास मंत्री रेखा आर्य साधुवाद की पात्र है। उनकी ओर से खबर आई है कि प्रदेश में तेजाब पीड़ितों को पेंशन दी जाएगी। इस प्रस्ताव को अगली कैबिनेट की बैठक में रखा जायेगा।
अगर सच में मंत्री की सोच पर अमली जामा चढ़ा तो तेजाब पीड़ितों को पेंशन देने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जायेगा। मंत्री रेखा आर्य कहती हैं कि किसी अन्य राज्य में तेजाब पीड़ितों को पेंशन की व्यवस्था नहीं है। महिला सशक्तिकरण विभाग ने हर महीने सात से दस हजार रुपये पेंशन का प्रस्ताव तैयार किया है।
जानकारी के मुताबिक वर्तमान में राज्य में एसिट अटैक से पीड़ित 11 महिलाएं हैं। प्रत्येक पीड़ित महिला को सात से दस हजार रुपये तक हर माह पेंशन देने का प्रस्ताव है।