सक्षम ने ऋषिपर्णा के किनारे किया वृहत पौध रोपण

दून यूनिवर्सिटी के निकट ऋतुपर्णा के किनारे पौध रोपण करते सक्षम के कार्यकर्ता

सिंगोरी न्यूजः सक्षम महानगर देहरादून की पहल पर दून यूनिवर्सिटी के पास ऋषि पर्णा नदी के किनारे पौध रोपण किया गया। यहां आम, लीची, अमरूद, आँवला, जामुन, नींबू के पौधे रोपे गए। पौधरोपण कार्यक्रम में सक्षम के कार्यकर्ताओं ने उल्लास के साथ शिरकत की।
महानगर अध्यक्ष बिरेंद्र मुण्डेपी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपे गए। साथ ही उनके संरक्षण पर फोकस किया गया। सक्षम महानगर अध्यक्ष बिरेंन्द्र मुण्डेपी ने कहा कि पौध रोपण कार्यक्रम में जिस तरह से सक्षम से जुड़े लोग उत्साह दिखा रहे हैं वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण पखवाड़े के तहत पौध रोपण के अन्य कार्यक्रम भी किए गए हैं। कहा कि जो भी पौधे लगाए जा रहे हैं उनके संरक्षण में भी हमें संजीदगी दिखानी होगी। पौधों को लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण भी उन्होंने बेहद जरूरी बताया।

पौध रोपण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों को पौधे भेंट करते सक्षम के अध्यक्ष बिरेंद्र मुण्डेपी

कहा कि यह कार्यक्रम 25 जुलाई तक चलता रहेगा। सक्षम का लक्ष्य है कि धरती पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जाएं। और इस नेक काम से पर्यावरण को बचाया जा सके। यहां कार्यकर्ताओं ने पौधों के संरक्षण को जरूरी बेहद जरूरी बताया। सभा का संचालन सचिव नरेंद्र लाल ने किया। यहां स्थानीय स्कूली बच्चों को भी पर्यावरण के महत्व के बारे में समझाया गया। उनके परिजनों को भी घर में लगाने के लिए पौधे भी वितरित किए गए। स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम को सराहनीय बताते हुए सक्षम का आभार जताया।
कार्यक्रम में निगम पार्षद चुन्नीलाल, उपाध्यक्ष चंद्र मोहन रावत ,शिशपाल चैहान, भगवान सिंह केड़ा, सह सचिव अजय चैहान, महिला प्रमुख मधु पटवाल, युवा प्रमुख मानवेंद्र सतीश, प्रचार प्रमुख रमेश नेगी, मनोज रावत, सुभाष नौटियाल आदि ने प्रतिभाग किया। सभी ने इस बात पर सहमति जताई कि इस तरह मानव कल्याण के कार्यक्रम निरंतर चलते रहेंगे। कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष बिरेंद्र मुंडेपी जी ने कल्याण मंत्र के द्वारा किया।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *