संजय डबरालः दो बार प्रधान, एक बार क्षेत्र पंचायत, इस बार जिला पंचायत

क्षेत्र में प्रचार के दौरान पूरे जोश के साथ उमड़े संजय डबराल के समर्थक

सिंगोरी न्यूजः विकास खंड कल्जीखाल की राजनीति में फल्दा निवासी संजय डबराल (जिन्हें मिन्टूप्रधान के नाम से भी जाना जाता है) ने कम समय में ही खासा सफर तय किया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूर्व में वह दो बार प्रधान रहे हैं। एक बार उनकी पत्नी क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। छात्र राजनीति से ही उन्होंने अपना राजनैतिक सफर शुरू कर दिया था। राज्य आंदोलन में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही। उत्तराखण्ड बनने के पश्चात प्रथम पंचायत चुनाव में 2004 में संजय डबराल ने ग्राम पंचायत प्रधान फलदा का चुनाव जीता। फिर 2009 में भी फिर दूसरी बार ग्राम प्रधान फलदा निर्वाचित हुए। 2014 में उनकी पत्नी नीलम डबराल गुठिण्डा से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ी और अच्छे मतों से जीती। संजय डबराल ने दो बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कल्जीखाल ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई। गढ़वाल संसदीय सीट से सांसद रहे सतपाल जी महाराज के सांसद प्रतिनिधि रहे। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में वह विधायक प्रतिनिधि रहे। इस बार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वह गढ़कोट सीट से जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव मैदान में है।ं

गांव में लोगों की बीच अपनी बात रखते संजय

इस सीट पर चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस ने उन्हें पार्टी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। संजय डबराल क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। और इन प्रंदह अठ्ठराह सालों में उनकही लोकप्रियता का उपर ही बढ़ा है। कांग्रेस नेता व दो बार ब्लाक प्रमुख व उत्तराखंड प्रमुख संगठन के अध्यक्ष रहे महेंद्र राणा समेत जनपद व प्रदेश स्तर के कई कांग्रेसी नेताओं से भी उनकी अच्छी नजदीकियां हैं। 2009 से 2014 तक कल्जीखाल ब्लॉक का प्रधान संघ का अध्यक्ष भी रहा।
राज्य बनने के बाद से ही वह पंचायत की राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय रहे हैं। सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर भी वह जनसेवा में सक्रिय रहे हैं। युवाओं के बीच भी उनकी अच्छी पैठ है। साथ ही राष्ट्रीय पार्टी के पदाधिकारी होने के कारण प्रचार से लेकर बूथ स्तर पर चुनावी प्रबंधन का भी उन्हें अच्छा आइडिया और अनुभव है। इस चुनाव में युवाओं से लेकर मातृशक्ति, व उम्रदराज लोगों की भी उनके पास अच्छी खासी टीम है।

गढ़कोट सीट की बात करें तो सीट मनियारस्यूं व पटवालस्यूं में फैली हुई इस क्षेत्र के अंतर्गत 45 ग्रामसभाएं आती हैं। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत क्षेत्र गढ़कोट में उन्होंने काफी भ्रमण कर किया है। लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। जनसेवा में उनकी सक्रियता का उन्हें लाभ मिल रहा है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की हैं

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *