सिंगोरी न्यूजः आखिर किसकी सच मानी जाए। भाजपा कहती है विकास की गति में कहीं अवरोध नहीं आयेगा वहीं कांग्रेसी पदाधिकारियों का रोना यह है उनकी उपेक्षा की जा रही है। जानबूझ कर उन्हें बजट नहीं दिया जा रहा है। जिससे विकास कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो गए हैंें। यहां कोटद्वार की बात कर रहे हैं। निगम के चुनाव से कुछ समय पूर्व ही वहां की मेयर हेमलता नेगी इस बात केा लेकर चिंतित थी कि यहां भाजपा के प्रत्याशी पराजित हुए हैं। और प्रदेश में भाजपा की की सरकार है। जानबूझ कर उनकी उपेक्षा की जा रही है। लेकिन फिर भी बात नहीं बनी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी इस मसले को लेकर चर्चा की। लेकिन शायद वहां भी सुनवाई नहीं हुई। अब निराश होकर मेयर ने नगर निगम की विभिन्न समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान खीचंने के लिए उपवास तक रख दिया है। कोटद्वार की महापोर व पार्षद के साथ साथ इस उपवास में सामाजिक संगठनो के कई लोगों ने भी इसमें सहयोग किया।