सिंगोरी न्यूजः आज जहां हर जगह बेरोजगारी और रोजगार की आवाजें हर किसी को परेशान कर रही हैं वहीं पौड़ी से एक अच्छी और प्रेरणादायी खबर आई है। स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने वाले युवाओं में दिव्यांग देवेन्द्र सिंह भी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। बड़े उल्लास के साथ आज देवेंद्र नेगी के देशी उपचार व हर्बल उत्पादों की दुकान का शुभारंभ हुआ। दिव्यांग जनों के लिए काम करने वाली संस्था सक्षम उत्तराखंड के अध्यक्ष एवं प्रांत प्रमुख दिनेश बिष्ट ने देवेंद्र की दुकान का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर दिनेश बिष्ट ने कहा कि हमें किसी ऐसे व्यक्ति के सहयोग करने में आत्मिक प्रसन्नता होती है जो दूसरों के लिए प्रेरणा के स्रोत है। दिव्यांग देवेन्द्र सिंह ने इस मिशाल को कायम किया है। जिन्होंने स्वयं दिव्यांग होते हुए दूसरों को सबल बनाए रखने की मुहिम छेड़ी हुए है। दिव्यांग होने के बावजूद देवेंद्र देसी उपचार के बारे में अच्छा ज्ञान रखते हैं।
इस अवसर पर सक्षम की जिला उपाध्यक्ष एवं मोदी सपोर्टर संगठन उत्तराखंड की जिला महासचिव अनीता कंडारी, सक्षम नगर सचिव कांता प्रसाद, सक्षम नगर महिला प्रमुख श्रीमती विजय लक्ष्मी, प्रधान ग्राम सभा श्रीकोट बृजमोहन असवाल, पूर्व प्रधान मल्ली ग्राम सभा ओम प्रकाश व सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह सहित सक्षम व मोदी सपोर्टर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।