पुलिस की गाड़ी पर होंडा सिटी ने मारी टक्कर, हैड कांस्टेबल की मौत

सिंगोरी न्यूजः खबर देश की राजधानी उत्तरी दिल्ली से है। यहां मौरिस नगर में गत देर रात एक दुखद वाकया हुआ है। यहां एक तेज रफतार होंडा सिटी कार पुलिस की गाड़ी से टकराई। जिसमें ड्यूटी पर तैनात हैड कांसटेबल की मौत हो गई। कार चालक की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, एक होंडा सिटी कार चालक ने मौरिस नगर इलाके में दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन पर टक्कर मार दी। तेज रफतार से हुई टक्कर बहुत भीषण थी। इसमें हैंड कांसटेबल वजीर सिंह घायल हो गए। और अस्पताल ले जाते हुए उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार चालक बहुत नशे में था। उसकी स्थिति भ्ीा गंभीर है। फोटो सोशल मीडिया

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *