सिंगोरी न्यूज‘ भाजपा के तेज तर्रार नेता व सल्ट विधान सभा के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन हो गया है। कुछ दिनांे पूर्व वह कोरोना से संक्रमित हुए थे। भाजपा समेत कई राजनैतिक दलों के नेताओं ने इस पर गहरी संवेदना जताई है।
स्व जीना 2007 में वह पहली बार भिकियासैंण से चुनाव जीत कर विधान सभा पहुंचे थे। उसके बाद अस्तित्व मंे आई सल्ट विधानसभा सीट से वह 2012 और 2017 में विधायक बने। कुछ दिन पूर्व उनकी पत्नी नेहा के कोरोना से निधन हो गया था।
उनके असामयिक निधन से भाजपा में शोक की लहर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सहकारिता मंत्री डा धन सिंह, कांग्रेस नेता राजपाल बिष्ट, पौड़ी के जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत कुट्टी भाई समेत राजनीति के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने स्व जीन के दुखद निधन पर संवेदना जताई है।