प्रदेश के लालकुआं क्षेत्र से एक सनसनी और खलबली मचाती खबर आई है। यहां नगर से सटे जंगल में एक अविकसित इंसानी भ्रूण मिला। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। मामला अंबेडकर नगर के समीप जंगल का है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय लोगों ने अविकसित इंसानी भ्रूण को जंगल में देखा। भ्रूण को कपड़े में लपेटकर रखा हुआ था।
यहां से नगर बस्ती 100 मीटर के करीब है। जंगल में भ्रूण मिलने की सूचन लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद वहां पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।