सिंगोरी न्यूजः मामला सुशीला तिवारी अस्पताल का है। यहां से भागे कोरोना पॉजिटिव मरीज का शव दूसरे दिन अस्पताल के बेसमेंट स्थित बाथरूम में पड़ा मिला। बता दें कि यह मरीज दो दिन पूर्व से वार्ड से गायब था। अस्पताल प्रशासन और पुलिस इसकी खोज कर रही थी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामनगर के गूलरघट्टी निवासी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज एसटीएच में भर्ती था। बुधवार से वह वार्ड से गायब था। प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी।पुलिस ने अस्पताल से लेकर उसके घर तक पड़ताल की। लेकिन कोई पता नहीं चला। रामनगर स्थित मरीज के घर तक खोजबीन की। लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
अस्पताल के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि उक्त मरीज का शव मानसिक रोग वार्ड के पास बाथरूम में मिला। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, सीओ शांतनु पाराशर और कोतवाल संजय कुमार अस्पताल पहुंच कर स्थितियों का मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।