सिंगोरी न्यूजः पौड़ी जनपद के श्रीनगर क्षेत्र में जंगल में घास लेने गई एक महिला को गुलदार ने निवाला बनाया है। जंगल में उसका अधखाया शव बरामद हुआ।
जानकारी के मुताबिक तहसील कीर्तिनगर के अंतर्गत धारी गांव निवासी कल्पेश्वरी देवी पास के जंगल में घास चारा लेने गई थी। शाम तक वह घर नहीं लौटी तो परिजन व आसपास के लोग उसे ढूंढने गए। काफी खोजबीन के बाद महिला अधखाया शव जंगल में लोगों को मिला। ग्रामीणों ने इस की सूचना पुलिस व वन विभाग को दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बता देें कि पहाड़ों में गुलदार और इंसान की जंग जारी है। अधिकांश मौकों पर इंसान को ही जान गंवानी पड़ रही है। कभी गोद में खेलते बच्चे निवाला बन रहे हैं तो कभी स्कूल पढ़ते बच्चे बच्चियां। पशुपालन के लिए चारा पत्ती लेने गई महिलाएं भी इन आदमखोरों के निशाने पर हमेशा रही हैं। इस त्रासदी पर नहीं रही तो प्रशासन और व्यवस्था की नजर।