अतीत के गौरवः क्रांतिवीर के आगे नतमस्तक हुई युवा कांग्रेस

पेशावर कांड के नायक क्रांतिवीर चंद्र सिंह गढ़वाली

सिंगोरी न्यूजः भारतीय राष्टीय युवा कांग्रेस ने पेशावर कांड के नायक क्रांतिवीर चंद्र सिंह गढ़वाली को याद किया। आज ही के दिन 23 अप्रैल 1930 की सैनिक क्रांति के अग्रदूत रायल गढ़वाल राइफल के क्रांतिवीर हवलदार चन्द्रसिंह गढवाली ने देश की आजादी के लिए लड़ने वाले निहत्थे पठानों पर गोली चलाने से इंकार कर दिया था। जाहिर तौर पर इस दिन को याद किया जाना चाहिए। तो भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के आशीष नेगी जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस पौड़ी, मोहित सिंह प्रदेश सचिव एन एस यू आइ, गोपाल नेगी, अंकित सुन्द्रियाल, सूरज बिष्ट, शोभित, दीपक आदि उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कं्रातिवीर को याद करने वाले ये सभी युवा हैं। इन्होंने इस बात पर भी खेद जताया कि आंदोलन की जननी रही पौड़ी इन महान क्रान्तिकारीयों का स्मारक तक मौजूद नहीं है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजपाल बिष्ट


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजपाल बिष्ट ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा है कि उत्तराखंड एवं पौड़ी की भूमि ने महान देशभक्त स्वतन्त्रता सेनानियों एवं क्रान्तिकारियों को जन्म दिया हैं। उन्होंने सरकार एवं जिला प्रशासन से आग्रह किया हैं कि जिला मुख्यालय पौड़ी में पेशावर सैनिक क्रान्ति के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी, महान स्वतन्त्रता संग्राम आन्दोलनकारी जयानंद भारती जी एवं वीर बाला तीलू रौतेली जैसे जननायक- नायिका की मूर्ति स्थापित की जाए। जिससे की देश, उत्तराखंड एवं जन्मभूमि का गौरव बढ़ाने वाले ऐसे वीर क्रांतिकारियों को युवाओं के जेहन में जिंदा रखा जा सके।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *