स्वयंसेवियों को समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश

मंगलौर (हरिद्वार)। राजकीय महाविद्यालय मंगलौर, हरिद्वार की “राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई” द्वारा प्राथमिक विद्यालय आसफनगर (देवनारायण नगर) में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तीर्थ प्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवियों को समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम के विशिष्ट नागरिक श्री मदन सिंह वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपा शर्मा ने किया।
इस दौरान प्राथमिक विद्यालय आसफनगर के प्रधानाध्यापक श्री प्रवीण शर्मा ने स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्ता समझाते हुए अनुशासन के महत्व पर जोर दिया। डॉ. कलिका काले ने स्वयंसेवियों को एकता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया, जबकि डॉ. अनुराग ने अनुशासन, एकता एवं सद्भावना के साथ सेवा करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. तीर्थ प्रकाश ने सभी स्वयंसेवियों को शिविर की सफलता हेतु शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण—डॉ. अनुराग, डॉ. कलिका, डॉ. निविन्धया शर्मा सहित समस्त स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *