साल का पहला दिनः ग्राम प्रधान की मौत

सिंगोरी न्यूजः साल के पहले ही दिन एक बुरी खबर आई है। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हुए एक सड़क हादसे में एक ग्राम प्रधान की मौत हो गई। पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर को एक कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसे में ग्राम प्रधान की मौत हो गई है। जौनपुर विकास खंड के सुमन क्यारी में आज सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ग्राम पंचायत जयदो के प्रधान महेंद्र सिंह (40) पुत्र सूपा सिंह की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक वह डामटा की ओर जा रहे थे। सुमन क्यारी के पास उनकी कार संख्या यूके 07 बीडब्ल्यू 3046 दुर्घटनाग्रस्त होकर यमुना नदी में जा गिरी। दुर्घटना में कार में सवार प्रधान महेंद्र सिंह निवासी ग्राम लटो जौनसार तहसील चकराता जिला देहरादून निवासी की मौके पर ही मौत हो गई।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *