अब कांग्रेस के दिल में कुलबुलाने लगा है गैरसैंण

गैरसैण पर कांग्रेस अब खेल खेलने वाली है। खेल इसलिए क्योंकि जब वह स्वयं सत्ता में थी तब उन्होंने ऐसा नहीं किया। अब सत्ता में नहीं हैं तो गैरसैंण दिलों में कुलबुलाने लगा है। खबर है कि प्रदेश कांग्रेस सेवादल गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग पर गैरसैंण तक तिरंगा यात्रा निकालेगा। एक अक्टूबर को देहरादून से इसका आगाज होगा, जबकि दो अक्टूबर को गैरसैंण में समापन होगा। गुरुवार को कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम घोषित किए गए। मीटिंग में भारत छोड़ो आंदोलन की वर्ष गांठ पर 9 अगस्त को राजधानी में तिरंगा मार्च आयोजित करने , श्रीनगर-बाजपुर में नगर निकाय चुनाव जीतने पर पार्टी अध्यक्ष प्रीतम सिंह का स्वागत करने के कार्यक्रमों पर भी सहमति बनीं। सेवादल के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण पुरोहित ने बताया कि राजधानी में तिरंगा मार्च कांग्रेस भवन से गांधी पार्क घंटाघर होते हुए वापिस कांग्रेस भवन तक किया जाएगा। वहीं महिला प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने बताया कि में तिरंगा यात्रा प्रदेश के विभिन्न जिलों में निकाली जाएंगी। जहां लोगों को स्थानी राजधानी गैरसैंण के लिए प्रेरित किया जाएगा। बैठक में मनमोहन शर्मा, प्रवीण पुरोहित, नीरज त्यागी, संदीप धूलिया, पीयूष गौड़, आदित्य गर्ग, राजकुमार यादव, संदीप जायसवाल, शिवा भट्ट, वीके चहल, डॉ.सादाब रजा, रामकुमार, इदरीश कुरैशी, सरोजनी थपलियाल आदि मौजूद रहे।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *