सिंगोरी न्यूजः उत्तराखंड में बदरीनाथ हाईवे से एक दुखद खबर आई है। यहां आज रविवार शाम टंगणी के निकट सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन अनियंत्रित होकर अचानक 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में सेना के तीन जवान घायल बताये जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेना का वाहन रसद सामग्री लेकर गौचर से औली जा रहा था। यही करीब साढ़े बजे सांय टंगणी के निकट वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। जिसमें चालक समेत तीन जवान घायल हो गए। घायल जवानों को जोशीमठ में सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया।