सिंगोरी न्यूज: कोरोना से संबंधित जानकारी लेने के लिए गई एक आशा कार्यकत्री शबीना से कुछ लोगों द्वारा अभद्रता किए जाने की सूचना है। आरोपियों ने आशा के गालीगलौच कर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं जिसमें वह डिटेल नोट कर रही थी वह सर्वे शीट फाड़ दी। आशा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आशा कार्यकर्ता सर्वे कार्य में जुटीं थीं। सितारगंज के वार्ड संख्या 12 में सर्वे की जा रही थी। यहीं एक घर में लोगों ने आशा के साथ अभद्रता की। आरोप है कि इस व्यक्ति ने आशा के हाथ से शीट लेकर उसे फाड़ दिया। अभद्रता करने वाले इरशाद, कासिम, दिलशाद, राशिद, जैनब और नसरीन के खिलाफ पुलिस को पुलिस में तहरीर है।