सिंगोरी न्यूजः खासतौर हमारे पहाड़ी परिवेश में यह शादी उत्सवों का मौसम है। लाॅकडाउन ने ऐसा जुल्म किया कि मिलन के कई किस्से फिलहाल अधूरे से बन कर रह गई। कई शादियांें की तिथियां तो यहां पीछे सरक गईं। लेकिन अब सरकार ने एक नई गाइडलाइन जारी की है।
प्रदेश में 3 मई तक लाॅकडाउन है। इस दौरान होने वालीं शादी के लिए शर्तों के साथ अनुमति प्रदान कर दी है। दुल्हन के घर बारात ले जाने के लिए संख्या तय कर दी गई है कि बारात में कितने लोग जायेंगे। यह आंकड़ा चार का है। सिर्फ चार लोग ही बाराती होंगे। बारात में जो चैपहिया वाहन चलेंगे उसमें दो से अधिक लोग नहीं बैठेंगे।
दुल्हन वाले भी उन्हीं केा शादी में बुलायेंगे जो बहुत नजदीक के होंगे। कौन कौन से कितने लोग शादी में शामिल होंगे इसकी अनुमति डीएम से लेनी होगी। दोनों पक्ष इस सूची देंगे। तो ध्यान रखिएगा।