सिंगोरी न्यूजः देश के शीर्ष नेता अरूण जेटली जल्द स्वस्थ होकर देश को अपनी सेवाएं देंगे ऐसी उम्मीद और दुआ की जानी चाहिए। लेकिन सोशल मीडिया ने जिस तरह से देश के पूर्व वित्त मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता के बारे में भद्दी शक्त दिखाई है वह इस तरह के मीडिया के नंगेपन को दिखाने के लिए काफी है। फेसबुक से लेकर तमाम अन्य सोशल साइटस ने भाजपा के इस नेता के निधन की सूचना कितनी ही बार जारी कर दी है। स्वाभाविक है कि अब लोगों की समझ में आने लगा है कि सोशल मीडिया भारत जैसे देश के हितकारी नहीं हैं जहां इसे एक मजाक का माध्यम व भ्रंातियां फैलाने का हथियार बनाया जा रहा है। अस्पताल में अरूण जेटली का राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार दोपहर एम्स पहुंचकर अरुण जेटली (66) के हालचाल जाने। पूर्व वित्त मंत्री जेटली 9 अगस्त से एम्स के आईसीयू में भर्ती हैं। राष्ट्रपति की विजिट के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और राज्यमंत्री अश्विनी चैबे भी मौजूद थे। जेटली की हालत नाजुक है। देर रात गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री हषवर्धन भी एम्स पहुंचे।
सांस लेने में तकलीफ के बाद एम्स मेें भर्ती कराया गया था
जेटली को बीते शुक्रवार सुबह 11 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। एम्स ने देर शाम बताया था कि डॉक्टरों की टीम ने जेटली की सेहत पर नजर बनाए रखी है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। गृहमंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन उनका हाल जानने एम्स पहुंचे।