सिंगोरी न्यूजः भारत और चीन के बीच सीमा विवाद बढ गया है। खबर है कि गलवां घाटी एलएसी की झड़प में भारत के कम से कम 20 सैनिक शहीद हो गए हैं। सरकारी सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी। न्यूज एजेंसी एएनआई ने 20 जवानों के शहीद होने की खबर जारी की है। सेना की ओर से भी अधिकृत खबर आई है। उसके के मुताबिक झडप में जो 17 जवान घायल हुए थे। वह भी शहीद हो गए हैैं। तीन पूर्व में शहीद हुए थे। यानी कुल मिलाकर 20 जवान शहीद हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस झड़प में फायर गन का इस्तेमाल नहीं हुआ। इसमें लाठी डंडे, पत्थर बैनेट आदि का इस्तेमाल हुआ है।