Exclusive: बिंदास होगा पौड़ी के कंडोलिया ग्राउंड का नया अवतार

सिंगोरी न्यूजः सूबे से लेकर अखिल भारत तक शायद कम ही खेल प्रेमी ऐसे होंगे जो कंडोलिया के ग्राउंड को नहीं जानते होंगे। जानते नहीं होंगे उन्होंने नाम तो जरूर सुना होगा। इस मैदान में फुटबाॅल वह सितारे उतरे हैं जो कंडोलिया जैसे अल्प संसाधनों वाले खेल मैदानों में अक्सर नहीं उतरते। लेकिन अब यहां के खेल प्रेमियों की वह ख्वाइश भी पूरी होने वाली है जब यहां फुटबाॅल के बड़े सितारे भी शान से आएंगे। नई योजना में इस मैदान की सूरत और सीरत दोनों बदलने वाली है। नगर पालिका ने इसका डिजायन तैयार करा लिया है। इसके अपग्रेडेशन पर करीब दस करोड़ खर्च होंगे।

कंडोलिया ग्राउंड
पौड़ी के कंडोलिया ग्राउंड का प्रस्तावित डिजायन


कंडोलिया के ग्राउंड में की मौजूदा स्थिति की बात करें तो यहां अक्सर धूल और मिट्टी रहती है। ठीक किसी गली मोहल्ले के खेल ग्राउंड की तरह। लेकिन इसमें खेलने का रोमांच खेल प्रेमियों को तो गदगद करता ही है यहां पहुंचने वाला खिलाड़ी भी खुद को भाग्यशाली समझता है। सूबे में होने वाले टूर्नामेंट्स की बात करें तो, सुमुद्रतल से तकरीबन 1800 मीटर की उंचाई पर स्थित कंडोलिया मैदान का नाम शीर्ष पर लिया जाता है। फुटबाॅल के प्रति यहां लोगों की दीवानगी देखते ही बनती है। उदाहरण ऐसे भी कई मिल जायेंगे जो अपने शहरों में होने वाली स्पद्र्धाओं को अनदेखा कर देते हैं लेकिन कंडोलिया ग्राउंड के टूर्नामेंट को ना खिलाड़ी छोड़ना चाहता है और ना ही खेल प्रेमी।

पौड़ी के कंडोलिया ग्राउंड का प्रस्तावित डिजायन

कारण यहां के लोगों का फुटबाॅल प्रेम। जो किसी भी खेल और खिलाड़ी की सबसे बड़ी ताकत और उर्जा होती है। जबकि फुटबाॅल के मानकों के हिसाब से यह ग्राउंड अभी खरा नहीं उतरता। यहां दर्शकदीर्घा भी उस स्तर की नहीं है। और खिलाड़ियों के चेंज रूम आदि भी पर काफी कुछ किए जाने की आवश्यकता टूर्नामेंट के दौरान महसूस होती है। इस ग्राउंड में स्कूली स्पदर्धाओं से तमाम खेल गतिविधियां होती हैं। लेकिन यहां का फुटबाॅल और फुटबाॅल प्रेम की चर्चाएं दूर तक हैं।
नए जानकारियों इस ग्राउंड की तस्वीर अब बदली हुई नजर आयेगी। नगर पालिका की ओर ग्राउंड के अपग्रेडशन की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि अपग्रेड होने के बाद इस पर अखिल भारतीय स्तर के खेल हो सकेंगे। पालिका ने फिलहाल इसका नया डिजायन तैयार किया है। जिस पर दस करोड़ खर्च होने का अनुमान है। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। तो जल्द की लोगों का कंडोलिया मैदान का नया अवतार दिखेगा। जो पौड़ी को अलग पहचान देगा।

नगर पालिका के अध्यक्ष यशपाल बेनाम


यहां नगर पालिका के अध्यक्ष यशपाल बेनाम हैं। वह स्वयं भी फुटबाॅल के प्रेमियों में से हैं। इस बार वह तीसरी बार वहां नगर पालिका के अध्यक्ष हैं। यहां बताया जाता है कि उनके कार्यकाल में पौड़ी के फुटबाॅल का पुराना वैभव लौटा है। अखिल भारतीय स्तर के फुटबाॅल टूर्नामेंट इस ग्राउंड में हुए हैं। उन्होंने बताया कि कंडोलिया ग्राउंड को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इस दस करोड़ खर्च आने की उम्मीद है। डिजायन से लेकर अन्य तैयारियां पूरी की जा चुुकी हैं।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *