स्थापना दिवस पर युवा कांग्रेस ने याद किया आजादी का संघर्ष

सिंगोरी न्यूजः आज भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस है। पौड़ी में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस खास मौके पर महात्मा गांधी को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पुष्पा अर्पित किए। मिष्ठान वितरित किए। सूबे में अन्य जगहों पर भी स्थापना दिवस के कार्यक्रम हुए।
स्थापना दिवस पर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य राजपाल बिष्ट ने कहा कि देश की आजादी के लिए हजारों राष्ट्रभक्त वीर- वीरांगनाओं ने अपना जीवन न्यौछावर किया, उन्हीं की बदौलत हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। द्वितीय विश्व युद्ध में समर्थन लेने के बावजूद जब अंग्रेज भारत को स्वतंत्र करने को तैयार नहीं हुए तो राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने भारत छोड़ो आंदोलन के रूप में आजादी की अंतिम जंग का ऐलान कर दिया। जिससे ब्रितानिया हुकूमत में दहशत फैल गई। 8 अगस्त 1942 को अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के बम्बई सत्र में भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित होने से ब्रितानिया हुक़ूमत सतर्क हो गई। लिहाजा गांधीजी को अगले ही दिन पुणे के आगा खान पैलेस में क़ैद कर दिया गया। अहमदनगर किले में जवाहरलाल नेहरू एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल सहित कांग्रेस के सदस्यों को नजरबंद किया गया, इसके बाद बाद युवा नेत्री अरुणा आसफ अली ने 9 अगस्त को मुम्बई के गवालिया टैंक मैदान में तिरंगा फहराकर कांग्रेस और गांधीजी के भारत छोड़ो आंदोलन का शंखनाद कर दिया।
युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा की अंग्रेजी हकूमत ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों और निर्दोष लोगों को गोली से उड़ा दिया तथा एक लाख से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित स्वाधीनता सेनानियों को देशभर में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बावजूद आंदोलन पूरी ताकत के साथ चलता रहा। कार्यकम में प्रदेश सचिव एनएसयूआई मोहित सिंह, सेवादल के युदधवीर रावत, विधानसभा अध्यक्ष आकाश रावत, युवा कांग्रेस के जिला सचिव दीपक नौटियाल नगर अध्यक्ष अंकित सुंदरियाल, शाहिल चैहान, प्रियांश रावत, अमन नेगी आदि मौजूद रहे

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *