उत्तराखंड: भाजपा ने 28 सीटों पर टिकट किए फाइनल, आज जारी होगी सूची

भाजपा ने 28 सीटों पर टिकट किए फाइनल, आज जारी होगी सूची

उत्तराखंड भाजपा ने सभी 70 सीटों पर दावेदारों के पैनल को फाइनल कर सिल्वर को पार्टी की दिया है। शनिवार को पार्टी की चुनाव समिति की बैठक में स्थिति साफ हो गई है। यह सूची आज यानी रविवार को दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी जाएगी।

बताया जा रहा है कि 28 सीटों पर स्थिति साफ हो गई है। यदि कोई फेरबदल नहीं हुआ तो प्रथम चरण में यही सूची जारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (खटीमा), कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (चौबट्टाखाल), बंशीधर भगत (कालाढूंगी), सुबोध उनियाल (नरेंद्र नगर), डा हरक सिंह रावत (केदारनाथ), स्वामी यतीश्वरानंद (हरिद्वार ग्रामीण), बिशन सिंह चुफाल (डीडीहाट), रेखा आर्य (सोमेश्वर), अरविंद पांडेय (गदरपुर), गणेश जोशी (मसूरी) व डा धन सिंह रावत (श्रीनगर), विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल (ऋषिकेश), प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक (हरिद्वार), विधायक मुन्ना सिंह चौहान (विकासनगर), उमेश शर्मा काऊ (रायपुर), विनोद चमोली (धर्मपुर), चंदन रामदास (बागेश्वर), सौरभ बहुगुणा (सितारगंज), राजेश शुक्ला (किच्छा), कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन (खानपुर), महेश जीना (सल्ट), चंद्रा पंत (पिथौरागढ़), डा प्रेम सिंह (नानकमत्ता), नवीन दुम्का (लालकुंआ), बलवंत सिंह भौर्याल (कपकोट), ऋतु खंडूड़ी (यमकेश्वर), कुछ समय पहले भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक प्रीतम पंवार (धनोल्टी) व पूर्व विधायक राजकुमार (पुरोला)।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *