हरिद्वार। थाना कनखल क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व जंगल की झाड़ियों में मिले युवक के शव की गुत्थी को हरिद्वार पुलिस ने सुलझा लिया है। एसएसपी निर्देशन में पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए मृतक के दोस्त को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब के नशे में विवाद के बाद पत्थर से कुचलकर दोस्त की हत्या कर दी थी।
उक्त खुलासे की जानकारी पत्रकारों को देते हुए SSP प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि 7 फरवरी को थाना कनखल पुलिस को सूचना मिली थी कि श्रीयंत्र पुलिया के पास झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का लहूलुहान शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कुनाल पुत्र रोहिताश, निवासी रामपुर रायघाटी थाना लक्सर, हाल निवासी लाटोवाली थाना कनखल के रूप में की। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

