सिंगोरी न्यूजः खबर उत्तकारी क्षेत्र से आई हैं यहां नालूपानी और रूमबांस के बीच एक कार दुर्घटना का समाचार है। स्थानीय लोगों की मदद से एक शव बरामद कर लिया गया है। शव की शिनाख्त ब्रिजलाल पुत्र श्याम लाल निवासी चिंवाखोली गावं के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 28 से 30 साल बताई जा रही है। फिलहाल अभी यह पता नही ंचल पाया है कि दुर्घटनाग्रस्त कार में कितने लोग सवार थे। मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गया है। स्थानीय लोग भी राहत और बचाव में जुटे हैं।