सिंगोरी न्यूजः शुक्रवार को सुबह एक हिसाब से दुखदायी रही। यहां सुबह सुबह मसूरी में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो ई। जिसमें पांच कार सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा मसूरी किमाड़ी रोड पर आज सुबह तीन बजे के आसपास हुआ। कार संख्या यूके 07 वीएक्स 0833 अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, कैंट पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। सर्च ऑपरेशन के बाद सभी लोगों को खाई से निकाला। घायलों को 108 एंबुलेंस से देहरादून के दून अस्पताल में पहुंचाया गया। घायलों की स्थिति में फिलहाल सुधार बताया जा रहा है। इनपुट साभार पुलिस