सिंगोरी न्यूजः ऋषिकेश गंगा तट पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता स्व. आनंद सिंह बिष्ट के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया उनके बड़े बेटे मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।
स्व. आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर केा यमकेश्वर स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर लाया गया था। सूबे के राज्य मंत्री डा धन सिंह उनके पैतृक आवास पर पहुंच गए थे। फूलचट्टी के घाट पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मदन कौशिक, मंत्री डा धन सिंह रावत, स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बता दें कि वन विभाग में रेंज अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त आनंद सिंह बिष्ट तीन माह से बीमार चल रहे थे। सीएम योगी समेत उनके चार बेटे और तीन पुत्रियां हैं।