जरूरतमंद गरीबों को मास्क पहनाने क्षेत्रों में दौड़ी युवा कांग्रेस

सिंगोरी न्यूजः कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस और अधिक मजबूती के साथ मोर्चे पर डट गया है। फिलहाल पूरे उत्तराखंड में गरीब जनों को 1 लाख होममेड मास्क वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इसी कार्यक्रम के तहत इसी सुन्दर्भ में पौड़ी में भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने होम मेड मास्क बनाकर आमजनमानस व गरीब मजदूरों को मास्क वितरण शुरू किया। साथ ही लोगों को माक्स से लेकर अन्य जानकारियों से भी अवगत कराया गया हैं कार्यक्रम में
युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी,, मोहित सिंह पूर्व प्रदेश सचिव, शोभित विधानसभा अध्यक्ष प.ज युथ कांग्रेस, योगेंद्र, दीपक, आकाश, अंकित सुन्द्रियाल आदि युवाओं ने यह अभियान शुरू कर दिया है। आशीष नेगी ने बताया कि उत्तराखंड में भी मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन व प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर के आहवान पर युवा कांग्रेस पूरे उत्तराखंड में होम मेड मास्को का वितरण शुरू किया गया।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *