सिंगोरी न्यूजः एक दुखद खबर आई है। खबर उत्तराखंड के टिहरी जनपद के अंतर्गत जाखणीधार विकास खंड से है। यहां के पिपोला गांव में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर के अंदर ही महिला का पंखे से लटका मिला। मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है और पुलिस जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिपोला गांव निवासी जीत सिंह की पत्नी वंदना उम्र 22 घर के भीतर ही रस्सी पर लटकी मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
महिला के मायके वाले भी यहां पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।