पौड़ीः कांग्रेस अनु जाति विभाग के जिलाध्यक्ष ने किया कार्यकारिणी का विस्तार


सिंगोरी न्यूजः उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष बीरबल सिंह मंडागी ने कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। उन्होंने बताया कि हरीश चंद्र आर्य, भूपेंद्र बिलवाल उत्तराखण्डी, सब्बल सिंह, दिनेश कोली, चन्दन सिंह बेलवाल, श्रीमती रजनी देवी पूर्व प्रमुख एकेश्वर को उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्र, दीपक कोहली, देवचरण आर्य, जयकृत सिंह गुड्डू, मदन सिंह, विनोद कुमार कोली को पौड़ी जनपद का महासचिव नियुक्त किया।
इसके अलावा उत्तम सिंह, महेंद्र कुमार, संजय कुमार को पौड़ी जनपद का महामंत्री नियुक्त किया गया। धीरज सिंह, मनमोहन सिंह, दीपक कुमार, कन्हैया लाल को सचिव तथा दलीप सिंह कोली को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
मायाराम, मदन सिंह, भरत सिंह, सुरेंद्र लाल, हीरा लाल टम्टा को विशेष आमन्त्रित सदस्य हैं। कोट ब्लॉक के अध्यक्ष रमेश सिंह कोली, पौड़ी ब्लॉक अध्यक्ष मातबर सिंह कोली, बीरोंखाल ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी लाल विमल, नैनीडांडा ब्लॉक अध्यक्ष सोहन लाल राजा, एकेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण कुमार, थैलीसैण ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कुमार, दुगड्डा ब्लॉक अध्यक्ष मनजीत सिंह, खिर्सू ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर प्रसाद, रिखणीखाल ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार तथा कल्जीखाल ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को नियुक्त किया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को यह निर्देश दिये कि सभी पदाधिकारी पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करें।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *