पेट्रो कीमतों के विरोध में पेट्रोल पंपों पर बैठी कांग्रेस, मोदी सरकार को बताया हर मोर्चे पर फेल

सिंगोरी न्यूजः बढ़ती तेल की कीमतों विरोध में कांग्रेस अब सड़कों पर है। धीरे धीरे ही सही लेकिन अब भाजपा का यह विपक्ष अपनी भूमिका में दिख रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आह्वान किया तो सभी जनपदों में कांग्रेसी पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन करते दिखे। पौड़ी में भी इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने बढ़चढ़ भागीदारी की। इस प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष कामेश्वर राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, पूर्व राज्यमंत्री सरिता नेगी, कैलाश बिष्ट, विनोद बिष्ट, नवल किशोर, कविंद्र इष्टवाल, युद्धबीर सिंह रावत, विनोद दनोसी, नितिन बिष्ट, भास्कर बहुगुणा, वीर प्रताप, जगमोहन सिंह, रोहित गुसाई, नवीन नेगी, अजय राणा, अनीता रावत, हर्षी देवी, परी नेगी, शिवानी रावत, विनोद नेगी, बीरेंद्र सिंह, दीपक असवाल, कार्यकारी अध्यक्ष अनूप कंडारी, छात्रसंघ अध्यक्ष आस्कर रावत, गौरव सागर, अरविंद नैथानी, उपेन्द्र रावत, राजेश भंडारी, आशीष नेगी, रोहित सिंह, शुभम रावत आदि आदि तमाम कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

पौड़ी में तेल कीमतों का विरोध करते कांग्रेेसी नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी


यहां वक्ताओं ने कहा कि पेट्रो कीमतों बढ़ोत्तरी कर केंद्र सरकार जनता के पैसे पर सीधे डाका डाल रही है। महंगाई से महामारी तक के मसलों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए कुत्सित प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि मोदी सरकार सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है। कूटनीति, विदेशनीति समेत हर मोर्चे पर यह सरकार फेल हो चुकी है। भाषणों की लफ्फाजी के अलावा इनकी कोई उपलब्धि नहीं है। भारत सरकार के अधिकांश उपक्रम बेचकर पूंजीपतियों को लाभ पहुचाया जा रहा है। कांग्रेस अब चुप नहीं बैठेगी। वक्ताओं ने कहा कि जनता अब सब जान चुकी है।

तेल की बढ़ती कीमत पर पौड़ी में विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *