सिगोरी न्यूजः राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में एक कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। फिलहाल महिला के शव को मोर्चरी में रखा गया है। कोविड मानकों के अनुरूप उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
कोरोना के स्टेट को ऑर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री के मुताबिक यमुना कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय महिला को शुक्रवार रात भर्ती कराया गया था। वह एक निजी अस्पताल से रेफर कर दून अस्पताल में आई थी। महिला हार्ट की बीमारी से भी पीड़ित थी।
आज शनिवार दोपहर बाद आईसीयू में भर्ती उक्त महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के शव को कोविड-19 की गाइडलाइन अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है।