दिव्यांगजनों को मुख्य धारा से जोड़ना सक्षम का लक्ष्य

सिंगोरी न्यूजः दिव्यांगजनों के हित में बेहतर क्या हो सकता है। हर एक मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कैसे प्रयास हों। सक्षम की देहरादून महानगर की आॅनलाइन बैठक में इस पर चर्चा की गई। बैठक का शुभारंभ देहरादून महानगर संयोजक वीरेन्द्र मुंडेपी ने किया। बैठक में गढ़वाल मंडल संयोजक दिनेश बिष्ट बतौर मुख्य वक्ता रहे। कहा कि सक्षम एक सेवा संगठन है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को सक्षम के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए संस्था के संगठनात्मक स्वरूप के बारे में भी विस्तार से बताया।
महानगर संयोजक वीरेन्द्र मुंडेपी ने सक्षम के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था का मुख्य लक्ष्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के संदर्भ में दिव्यांगजनों का सर्वांगीण विकास करना और उन्हें राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ना है। जिसके लिए संस्था द्वारा स्वास्थ्य, स्वावलंबन, सामाजिक विकास आदि कार्यों के माध्यम से दिव्यांगजनों को निरंतर सहयोग किया जा रहा है।
सक्षम के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं पौड़ी जिला प्रभारी शीशपाल सिंह चैहान ने कहा कि वर्तमान में समक्ष पौड़ी संगठन प्रेरणादायक कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन में अच्छा कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता को प्रोत्साहित किया जाना बेहद जरूरी है। बैठक का समापन संगठन के कल्याण मंत्र के साथ किया गया।
बैठक में अनिल वर्मा, अजय कार्की, वासुदेव सिंह, भागेश्वरी भट्ट, भगवान सिंह केड़ा, एडवोकेट राजीव बिष्ट, जितेन्द्र रावत, पंकज भार्गव, रमेश नेगी, हरीश पंडरियाल, लक्ष्मण सिंह, उत्तम रमोला, उमा पंवार, उर्मिला त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *