फील्ड कार्मिकों से सीधे जुड़े जिलाधिकारी

जनपद में प्रथमबार ग्राउंड जीरो पर कार्य करने वाले डेंगू/मलेरिया वारिसर्य से जिलाधिकारी ने किया सीधा संवाद, आशा कार्यकर्ती एवं पर्यावरण मित्रों  की जानी समस्याएं और गर्मजोशी से बढाया हौसला।

आप अपने कार्य क्षेत्र के लीडर हैं, जिम्मेदारी एवं सक्रियता से दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनमानस का रखें ध्यान, प्रशासन रखेगा आपका ध्यान: जिलाधिकारी

दायित्वों को जिम्मेदारी एवं विश्वास के साथ निर्वहन करते हुए, गर्व से कार्य करने का दिया मंत्र।

डेंगू/मलेरिया, अन्य तेजी से प्रसारित होने वाली बीमारियों की गंभीरता को देखते हुए सर्विलांस को प्रभावी बनाये जाने तथा फील्ड कार्मिको के सम्मुख आ रही चुनौतियों को जानने एवं उनका समाधान करने के उद्देश्य से फील्ड कार्मिकों से सीधे जुड़े जिलाधिकारी।

फील्ड कर्मचारी सदैव फ्रंटलाईन वारियर्स हैं, समय-समय पर बदलती है भूमिका,  वो ही कोराना वॉरियर्स (आशा एवं पयार्वरण मित्र, नगर निगम के फील्ड कार्मिक)  आज डेंगू/मलेरिया वारियर्स की भूमिका में हैं: जिलाधिकारी।

आशा कार्यकर्ती एवं सभी फील्ड कर्मचारी अपने क्षेत्र के हीरो हैं, कार्मिकों का फील्ड में रहकर दायत्विों का जिम्मेदारी एवं सक्रियाता से निर्वहन करने से जनमानस में जाता है सकारात्मक संदेशः जिलाधिकारी

आशाओं की समस्या को देखते हुए जनपद नैनीताल जनपद की तर्ज पर जनपद देहरादून में भी प्रत्येक सरकारी चिकित्सालयों के खाली पड़े कक्षों में आशाघर एवं डोरमेट्री बनाने की योजना पर कार्य करने के दिए निर्देश,  इस कार्य में नही होने दी जाएगी धन की कमी।

आशाओं एवं फील्ड कर्मचारियों का कोई भी भुगतान लम्बित न रहे, इस कार्य के लिए कार्मिक एवं उपकरण बढाने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश।

देहरादून: मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता एवं जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर प्रथमबार जनपद देहरादून में आयोजित किया गया आशा एवं फील्ड कार्मिकों के साथ सीधा संवाद।
आज जनपद देहरादून अवस्थित आईआरडीटी आडोटोरियम सर्वे चौक में स्वास्थ्य विभाग से आशा कार्यकर्तियों एवं नगर निगम के फील्ड कार्मिकों के साथ जिलाधिकारी ने संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को जाना। डेंगू/मलेरिया की सघन मॉनिटिरिंग एवं ग्रांउड जीरो पर कार्य कर रहे कार्मिकों के समक्ष आने वाली चुनौतियों को जानने तथा उनके निस्तारण के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिलाधिकारी ने कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि फील्ड एक महत्वपूर्ण अंग होते हैं जो ग्रांउड जीरो पर चल रही स्थ्तिि से उच्च स्तर को अवगत कराते हैं, इसलिए उनकी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण हो जाती हैं, जिलाधिकारी फील्ड कार्मिकों को अपने दायित्वों को जिम्मेदारी एवं विश्वास के साथ निर्वहन करते गर्व से  कार्य करने के निर्देश दिए साथ ही उच्च स्तरीय अधिकारियों एवं आफिस कार्मिकों को ग्राउंड जीरो पर कार्य करने वाले कार्मिकों की समस्या के निस्तारण के निर्देश भी दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि आशा कार्मिकों के भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो यह सुनिश्चित कर लिया जाए इसके लिए सुविधा एवं कार्मिक बढाने के भी निर्देश दिए।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *