सिंगोरी न्यूजः विधानसभा क्षेत्र में क्या स्थितियां हैं इस जायजे के लिए सूबे के उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकाॅल एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा धन सिह रावत ने क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्रों का भ्रमण किया। डाक्टरों को जरूरी निर्देश भी दिए और मास्क भी बांटे।
शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पैठाणी, उप स्वास्थ्य केन्द्र चाकीसैण, उप स्वास्थ्य केन्द्र त्रिपालीसैण, आयुर्वेद चिकित्सालय ढौंड, चैखाल, राजकीय ऐलोपैथिक चिकित्सालय उफरैंखाल आदि का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केन्द्रो में आने वाले रोगियों के बारे में जानकारी ली। उन्होने मरीजों की आवाजाही की भी जानकारी लेने की बात कही। कहा कि लोगों को कोरोना के बारे में जानकारी दें और जो लोग बाहर से आ रहे हैं उनके बारे में प्रशासन को बताएं।
यहां उन्होंने लोगों से कहा कि सामाजिक दूरी से ही हम कोरोना की चेन को तोड़ा जा सकेगा। इस मौेक पर पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र रौथाण समेत कई लोग मौजूद रहे।