सिंगोरी न्यूजः सूबे की राजधानी देहरादून से एक दुखद खबर आई है। यहां सेना का एक जवान छुट्टी अपने घर आया था। लेकिन यहां सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक साल पूर्व इस जवान की शादी हुई थी। पुलिस के मुताबिक
दुधली नागल निवासी सैनिक नरेश गुरंग उम्र 25 वर्ष अपनी पत्नी ज्योति गुरुंग के साथ बाइकसे आईएसबीटी जा रहा था। अजबपुर फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। और वहीं डिवाडर से टकरा गया। जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक जवान इन दिनों छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ था।