सिंगोरी न्यूजः खबर चमोली गोपेश्वर से है। यहां एक युवक रिश्तेदार की सगाई में जा रहा था। रास्ते में बर्फ पड़ी थी। सभी उसमें चल रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान युवक बर्फ में फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। ग्रामीण 108 की मदद से उसे अस्पताल ले गए। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक युवक का नाम संतोष कुमार (18) पुत्र गुडरी लाल ग्राम पगना। जानकारी यह भी है कि ईराणी के तोक झींझी से रिश्तेदार की सगाई में कुछ लोगों के साथ वह ईराणी के तोक पाणा बनाली जा रहा था। संतोष का बर्फ में पैर फिसल गया और वह 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। जिला चिकित्सालय ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।