सकारात्मक और सराहनीयः ध्याड़ी मजदूरी नहीं आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ता सतपुली

सिंगोरी न्यूजः जिलाधिकारी गढ़वाल धीराज सिंह गब्र्याल जिस जमीनी सोच से काम कर रहे हैं उससे उम्मीद की जानी चाहिए कि पहाड़ और खासतौर पर पौड़ी के गांवों में कुछ सकारात्मकता नजर आयेगी। सरकार की योजनाओं से ग्रामीण सिर्फ ध्याड़ी मजदूरी नहीं बल्कि अपने छोटे मोटे कारोबार से जुडें सकेंगे। इस नेक सकारात्मक काम के लिए डीएम गब्र्याल वाकई बधाई के पात्र हैं। गत दिवस जनपद सतपुली में स्थानीय महिला समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने कुकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का उन्होंने शुभारंभ किया। इसमें महिलाओं को सात दिन तक ट्रेनिंग दी जायेगी। यहां कुछ हट्स भी बने हैं। जिन्हें एंग्लिंग होमस्टे नाम दिया गया है। उनका भी काफी बारीकी से निरीक्षण किया गया ताकि किसी तरह की लापरवाही की स्थितियों को दूर किया जा सके।

सतपुली में महिला स्वयं सहायता समूहों से चर्चा करते जिलाधिकारी धीराज गब्र्याल


बताते चलें कि मत्स्य विभाग के तत्वाधान में सतपुली के मत्स्य प्रक्षेत्र में एग्लिंग हट्स कैम्प तथा होम स्टे की गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिलाधिकारी वहां बतौर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने महिलाओं से इस कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम उद्देश्यों पर भी रोशनी डाली। कम्यूनिटी टूरिज्म पर फोकस बताया। यहां उन्होंने खर्सू में बने होम स्टे बासा का उदाहरण दिया। उसके मिल रहे रोजगार के बारे में बताया। कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रयासों से सतपुली में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देने इस प्रोजेक्ट के तहत 13-डेस्टिनेशन में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस पर करीब दो कराड बीस लाख खर्च किया जाना है। बांघाट व आस पास के क्षेत्र को भी एडवेंचर स्पोर्ट के तहत विकसित किया जा रहा है। फिलहाल तीन पैरामोटर्स खरीदी जा रही हैं। जिससे कि एंग्लिंग व पैरामोटर्स के माध्यम से इस क्षेत्र को टूरिस्ट हब के रूप में विकसित किया जा सकेगा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशू खुराना, थानाध्यक्ष सतपुली त्रिभुवन रौतेला, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, ग्राम प्रधान चमासूधा सुमन प्रसाद, राजस्व निरीक्षक ओम प्रकाश, वेद प्रकाश वर्मा, पुरूषोत्तम गुसांई, राजकमल, डबल मियां, वार्ड सदस्य आरती देवी, ज्योति आदि उपस्थित रहे।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *