सिंगोरी न्यूजः सूबे की राजधानी में डेंगू का कहर जारी है। स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम रोकथाम के प्रयासों की बड़े दावे कर रहे हैं लेकिन वह दिख कहीं नहीं रहे। ऐसा लग रहा है कि इन सब में अधिकांशतः खानापूर्ति ही साबित हो रही है। बीते दिवस 85 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इन मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। एक दिन में इतने अधिक मरीजों के सामने आने पर उक्त महकमों को शर्म तो आनी चाहिए। इस के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है।
जिला जीवाणुजनित रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. सुभाष जोशी के मुताबिक जिले में अब तक 2183 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जबकि, छह मरीजों की मौत हो चुकी है। नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग रोकथाम के लिए फागिंग छिड़काव की बात कर रहा है।