सिंगोरी न्यूजः खिर्सू विकास खंड के गैरू गांव से खबर आई है। यहां एक महिला पर भालू ने उस वक्त हमला कर दिया जब वह घर के नजदीक ही चारापत्ती के लिए गई थी। चलणस्यूं पट्टी के राजस्व उप निरीक्षक मानसू मोहन ने एसडीएम को इस संदर्भ में रिपोर्ट भेजी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चलणस्यूं पट्टी के चैखाल निवासी सुशीला देवी पत्नी जगदीश लाल गैरू गोश्याल के सीमान्तर्गत क्षेत्र में चारा पत्ती के लिए गई थी। इसी बीच उस भालू ने हमला कर दिया। इसमें सुशीला पर गहरी चोटें आई हैं। घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत है।