सिंगोरी न्यूजः उत्तराखंड में गणतंत्र दिवस का जश्न सुबह आठ बजे से शुरू हो गया। सड़कों पर स्कूल की प्रभात फेरियां निकाली गईं। जिसमें बच्चों में देशभक्ति का जोश दिखाई दिया। गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम देहरादून के परेड मैदान में हो रहा है। जिसमें महामहिम राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। आयुक्त गढ़वाल मंडल श्री रविनाथ रमन ने प्रात कमिश्नरी कार्यालय पौड़ी में ध्वजारोहण कर उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियो को संविधान की संकल्प शपथ दिलाई। सरस्वती शिशु मंदिर कठूली के स्कूली बच्चों ने पूरे गांव में प्रभात फेरी निकालते हुए संविधान के अनुपालनका संकल्प लिया। साथ ही देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों का याद किया। सभी शिक्षण संस्थानों में भारत माता की जय, जय जवान जय किसान का उदघोष गंूजता रहा।
दून के परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने आवास पर सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया। इसके बाद वह दस बजे परेड ग्राउंड में आयोजित राजकीय ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके साथ ही जिलाधिकारियों ने जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण किया। देहरादून स्थित पुलिस लाइन में भी तिरंगा फहराया गया। वहीं राज्यभर के स्कूलों में प्रभात फेरियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।