कठूलस्यूं पट्टी के अंतर्गत आने वाले श्रीनगर कमलेश्वर में गुलदार शावक एक घर में घुस गया। परिजनों के अलावा जिसने से भी उसे देखा तो होश फाख्ता हो गए। बाद में बड़ी मस्सकत के बाद वन विभाग की टीम ने उसे पिंजरे में कैद किया। तब जाकर जान पर जान आई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदरीनाथ हाईवे पर स्थित कमलेश्वर कॉलोनी में सतीश महाजन के घर में गुलदार घुस गया। गुलदार को भगाने के लिए कई प्रयास किये गए। उन्होंने छत से पानी तक डाला, तो गुलदार भागने के बजाय घर के परिसर में बने खाली स्टोर में घुस गया।
घरवालों के होश उड़ गए। गुलदार के घर में घुसने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक को कड़ी मशक्कत के बाद बेहोश करने के बाद पिंजड़े में कैद किया। विशेषज्ञ बताते हंै कैद हुए शावक की उम्र करीब डेढ वर्ष है। गुलदार की फोटो खींचने के लिए भी यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।