सिंगोरी न्यूजः उत्तराखंड की सीमा से सटे गांव से एक कष्टप्रद खबर आई है। यह नेपाल का बैतड़ी जनपद के मैलोली नगर पालिका नौ के अंतर्गत आता है असुर गांव। घटना आज सुबह तड़के करीब चार बजे की है। यहां तेंदुआ घर में सो रही आठ साल की बच्ची को उठा ले गया। बालिका का शव घर से पांच सौ मीटर दूर जंगल से बरामद हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत दिवस सुबह चार बजे घर में सो रही आठ साल की सीता लुहार को तेंदुआ उठा ले गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस व स्थानीय लोगों ने पूरे क्षेत्र में खोजबीन की तो गांव से पांच सौ मीटर दूरी पर बच्ची का क्षत विक्षत शव बरामद किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि यहां तेंदुअे का बड़ा खौफ बना हआ है। डर से बच्चों को स्कूल भेजने में डर लग रहा है। लोगों ने शिकारी दल तैनात कर आतंक के सफाए की मांग की है।